कई जीव ऐसे हैं, जिनके खून का रंग पीला, बैंगनी, नीला और हरा भी होता है। हम बताते हैं आखिर वो जीव कौन से हैं। पीनट वॉर्म नाम से पहचाने जाने वाले इस कीड़े का खून बैंगनी रंग का होता है। इसके शरीर में हिमोरिथरीन नाम के प्रोटीन का जब ऑक्सीकरण होता तो उसका रंग बैंगनी या कभी-कभार गुलाबी होता जाता है।इस 8 पैर वाले जीव का खून नीले रंग का होता है। इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। दअरसल, ऑक्टोपस के खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण इसका खून नीला हो जाता है।न्यू गिनिया नाम के इस गिरगिट का खून हरा होता है, जिसकी वजह से इसकी मांसपेशियां और जीभ भी हरी ही होती हैं।अंटार्कटिक की गहराई में बेहद ठंडे तापमान में रहने वाली इस क्रोकोडाइल आइसफिश का खून रंगहीन और पारदर्शी होता है। दरअसल, इस मछली के खून में हेमोग्लोबिन (लाल रक्त वर्णक) और हेमोसाइनिन नहीं होता है।यह जीव सी-क्यूकम्बर के नाम से मशहूर है। यह दिखने में भले ही हरा लगे। लेकिन इसके खून का रंग पीला होता है। दिलचस्प है कि वैज्ञानिक अब तक इसके खून के पीले होने की वजह नहीं समझ पाए हैं।