भोपाल। राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) संवर्ग में पदोन्नत हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदोन्नत अधिकारियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि दो वर्ष की रिक्तियों के लिए दो मई को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। पदोन्नत होने वाले अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 1996 और 1997 बैच के हैं।
इसमें 2021 के 8 और 2022 के 6 एसपीएस अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2021 की चयन सूची में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवारिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास का नाम शामिल है।