चंद्रपुर
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर अचानक फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। जिससे ब्रिज पर सवार कई यात्री करीब 60 फीट की ऊंचाई से नीचे पटरी पर गिर गए। कुछ लोगों के घायल होने की खबर है
ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फीट थी। इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है
काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है