रायपुर 27 दिसंबर 2022। नये साल में कर्मचारियों व शिक्षकों को तीन स्थानीय अवकाश मिलेगा। अलग-अलग जिलों से कलेक्टर स्थानीय जरूरतों के मुताबिक स्थानीय अवकाश की घोषणा कर रहे हैं। कई जिलों में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं,आज तीन जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुईहै। अंबिकापुर, बालोद के साथ-साथ बिलाईगढ़ से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हो गयी है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय अवकाश20 जून 2023 को रथयात्रा, 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश रहेेगा।
![](https://www.tv36hindustan.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022_1228_090058.jpg)
बालोद में स्थानीय अवकाश
2023 में 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी और 13 नवंबर को दिन सोमवार गोवर्धन पूजा को बालोद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
![](https://www.tv36hindustan.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022_1228_090048.jpg)
अंबिकापुर में स्थानीय अवकाशअंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने 25 सितंबर को ढोल ग्यारस यानि करमा, 23 अक्टूबर 2023 महानवमी और 13 नवंबर 2022 गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ये तीनों छुट्टियां सोमवार को मिली है, जाहिर है शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए इन तीनों स्थानीय अवकाश की वजह से वीकेंड लंबा मिलेगा।
![](https://www.tv36hindustan.com/wp-content/uploads/2022/12/Screenshot_2022_1228_090026.jpg)