रायपुर। छत्तीसगढ़ का एक बार फिर पूरे देश में बजा डंका छत्तीसगढ़ की मिस जानवी सोनी का Femina Miss India 2023 में चयन हुआ फेमिना मिस इंडिया के द्वारा पुरे देश की 6 जोन में बांटा गया। 03 फरवरी 2023 तक अलग-अलग शहरों में ऑडीशन लिया गया। जिसमें देश भर की हजारों युवतियों ने भाग लिया।
मिस जानवी सोनी ने अपनी माता के राज्य उडिशा एवं पिता के राज्य छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों से 13 जनवरी को कोलकाता में ऑडीशन दिया था। 03 फरवरी तक चले ऑडीशन में प्रत्येक राज्य से कुछ प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया। जिसमें दोनों ही राज्यों के शार्ट लिस्ट में मिस जानवी सोनी का नाम रहा। 8 फरवरी से 10 फरवरी तक मुम्बई में फ़ाइनल ऑडीशन लिया गया। 17 फरवरी को परिणाम घोषित हुआ।जिसमें प्रत्येक राज्य एवं केन्द्रशासित राज्य से एक युवती का चयन अंतिम टॉप 30 को किया गया। जिसमें शहर की युवती मिस जानवी सोनी का चयन ओडिशा राज्य से हुआ। 06 मार्च 2023 को मुम्बई में टॉप 30 युवतियों का फिनाले फेमिना मिस इंडिया 2023 का प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। ग्रांट मेगा फिनाले फेमिना मिस इंडिया 2023 का आयोजन मणीपुर में अप्रैल 2023 को किया जा रहा है।