आरंग
आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत समोदा के नागरिको को आज मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया विभिन्न विकास कार्यो की बड़ी सौगात देंगे।
नगर पंचायत समोदा के CMO के आर साहू ने बताया कि 03 अगस्त को लगभग 42 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग छ.ग. शासन के हाथों सम्पन्न होगा।
वहीं समोदा- कुसमुंद तुलसी मार्ग में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित पतालू नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का लोकार्पण दोपहर 03 बजे डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री, छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्रम विभाग छग शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम शास. प्रा. शाला भवन प्रांगण, तुलसी, तह. आरंग, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नपा अध्यक्ष आजु राम वंशे करेंगे। केसरी मोहन साहू सदस्य जिला पंचायत रायपुर, संजय चेलक सदस्य जनपद पंचायत आरंग, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग,शिव कुमार साहू जोन अध्यक्ष समोदा, नंद कुमार साहू पूर्व उपाध्यक्ष नपा समोदा, नारायण कुर्रे, ज्ञानिक साहू, नेतराम वंशे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला बनारसी मोड़ में दोपहर 01 बजे सम्पन्न होगा।