जांजगीर
जांजगीर जिला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां सनकी शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फरार हो गया। बताया जा रहा हैं कि रात के वक्त जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी आरोपी ने पत्नी और मासूम बच्चों पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या करने के बाद रात को ही फरार हो गया। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही हैं। लेकिन घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की देर शाम हुई, जिसके बाद पुलिस ने देर रात 2 बजें के लगभग हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात जांजगीर जिला के बलौदा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम देवरी में देसराज कश्यप का परिवार निवास करता हैं। देसराज के घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चें थे, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां थी। सोमवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। इसी दौरान देसराज कश्यप ने फावड़े से अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पूरे परिवार की हत्या के बाद आरोपी शख्स रात को ही घर के दरवाजे को बाहर से सटा कर फरार हो गया। दूसरे दिन शाम के वक्त पड़ोसी के घर में कुछ मेहमान आये थे।
जब वो लोग देवराज के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे तो घटना के करीब 18 घंटे बाद इस हत्याकांड की जानकारी सामने आयी। घर में खून से लतपथ लाश देखने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद देर शाम ही जांजगीर एसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर में सभी की मौत के बाद से देवराज कश्यत के लापता होने पर पुलिस को हत्या का शक पहले ही उस पर हो गया था। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर देवराज की तलाश शुरू की गयी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की देर रात आरोपी देवराज कश्यप को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
आरोपी शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या किस वजह से की, अभी इस बात का खुलासा नही हो सका हैं। पुलिस आरोपी से वारदात की वजह जानने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला हैं कि आरोपी देवराज कश्यप की दीमागी हालत सही नही हैं, उसका उपचार चल रहा हैं। ऐसे में पुलिस के लिए ये अब जांच का विषय हैं कि आरोपी ने मानसिक हालत खराब होने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया, या फिर किसी अन्य वजह से पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दी। ये तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।