मध्यप्रदेश:- पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग वापस लौटाया था. इस खुशी में देवताओं ने इस दिन दीपावली मनाई. एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार लिया था. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ होता है।
देव दिवाली के दिन घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं. इस दिन भगवान विष्णु के चित्र या मूर्ति पर तुलसी के 11 पत्तों को बांध दें. माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है और धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है
देव दिवाली के दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन दीप दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है।