राजगढ़:- देश के VIP सीट पर आज बात करेंगे मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा सीट की. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से करीब 33 साल बाद फिर चुनाव लड़ने वाले हैं। 77 वर्षीय दिग्विजय सिंह अब चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और वो पदयात्रा के जरिए ही गांव-गांव नाप रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पहचान राघौगढ़ के राजा व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ के रूप में होती रही है।
दिग्विजय सिंह ने इस सीट पर पिछला चुनाव 1991 में लड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर से चुनावी मैदा में हैं। ऐसे में यह लोकसभा चुनाव राजगढ़ में किले को एक बार फिर मजबूती से स्थापित करने का एक मौका भी है। अब फिर किला मजबूत होकर उभरता है या उसकी दीवारें और कमजोर होती हैं, यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम क्या कहते हैं…ये समीकरण से पहले स्थानीय जानकारों का क्या कहना है।