महासमुंद :- जिले बसना इलाके में स्थित गांव भैंसाखुरी में दिल दहलाने वाली एक घटना हुई है। एक युवक ने महिला को अकेली पाकर पहले तो दुष्कर्म किया, फिर प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डाल दिया। पीड़िता की हालत बेहद नाजूक है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि मिलन बरिहा नामक एक युवक ने गांव की ही एक 35 वर्षीय महिला के साथ अकेले और सूनेपन का फायदा उठाते हुए दुराचार किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया। महिला की हालत नाजूक है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी मिलन बरिहा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बसना थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 450 के अंतर्गत अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। विवेचना के बाद धाराएं बढ़ने की भी संभावना है।