*रीवा /पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनिल सोनकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक- 1 रीवा डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल थाना स्टाफ के साथ मिलकर महिला फ़रियादिया के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले अभिषेक कुशवाहा उर्फ गोलू उर्फ सौरभ पिता अजय कुशवाहा निवासी मैदानी थाना चोरहटा जिला रीवा को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।*गिरफ्तार आरोपी*अभिषेक कुशवाहा उर्फ गोलू उर्फ सौरभ पिता अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी मैदानी थाना चोरहटा जिला रीवा।*महत्वपूर्ण भूमिकाः-*उनि शिवा अग्रवाल, प्रआर शबाना बेगम,आर पीयूष मिश्रा,धर्मेंद्र पटेल,आर विकास तिवारी,आर आकाश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।