नई दिल्ली:– आज के दिन अनफा योग बन रहा है। दरअसल, आज चंद्रमा से 12वें भाव में गुरु के होने से अनफा योग बना है। अनफा योग व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी करता है। साथ ही सभी परेशानियों का समाधान मिलने के साथ ही करियर में अच्छा मुनाफा होगा। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ, कर्क, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए मनोकामनाओं की पूर्ति और आर्थिक लाभ दिलाएगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि वालों, आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें। हिम्मत से काम करें। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनकाइयों का डटकर सामना करें। अहंकार न करें। समझौता करना भी कभी-कभी फायदेमंद होता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृष राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यात्रा का योग बन रहा है। कामकाज में आ रही परेशानियों के समाधान के लिए विस्तृत चर्चा हो सकती है। आर्थिक लाभ कम होगा, लेकिन भविष्य के लिए ये बातचीत फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रह सकता है। अपने काम की योजनाओं को गुप्त रखें। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में गलत काम करने से बचें। धन-संपत्ति के मामले में दिन अच्छा है। निवेश से लाभ होगा। आज आपकी समृद्धि बढ़ेगी।
कर्क राशि के जातक अपने अच्छे कामों से अधिकारियों के दिल में जगह बना पाएंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आपको नए अवसर दिलाएगी। काम के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकालेंगे। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि वालों को आज संभलकर रहना होगा। अनावश्यक कानूनी विवादों में फंस सकते हैं। खर्चे ज्यादा रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रतियोगिता में मनचाही सफलता ना मिलने से निराशा हो सकती है। आर्थिक रूप से समय ठीक नहीं है, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें।
कन्या राशि के लोग दोस्ती निभाने के चक्कर में अपना नुकसान कर सकते हैं। समय का सही इस्तेमाल करें। छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन सकारात्मक सोच से उनका हल निकलेगा। कमाई ठीक रहेगी। ज्यादा प्रतिस्पर्धा में ना पड़ें।
तुला राशि वालों का मन काम में नहीं लगेगा। इसका कारण पारिवारिक कलह हो सकता है। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके कड़े फैसले व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बढ़े हुए खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि के जातक काम के बोझ से परेशान रहेंगे। चिड़चिड़ापन से बचें, इससे माहौल खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। गैर-जरूरी कामों को अगले दिन के लिए टाल दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों के कारण परेशानी हो सकती है।
धनु राशि वालों को पैसों को लेकर बेवजह की चिंता हो सकती है। एक जगह बैठकर काम करने की बजाय, बाहर निकलकर काम करें। इससे मानसिक तनाव कम होगा। शत्रु आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। धन हानि हो सकती है।
मकर राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा। इस वजह से परिवारवालों से अनबन हो सकती है। सोच-समझकर बोलें। नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचें। बातचीत से समस्याओं का हल निकालें। आर्थिक रूप से समय अच्छा है।
कुंभ राशि वालों को अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपको काम के तनाव से मुक्ति दिलाएगी। आर्थिक मामलों में दिन खास नहीं है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कर्ज लेने से बचें।
मीन राशि वालों की मनोकामनाएं पूरी होंगी। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। योजना के अनुसार काम पूरे होंगे।