नई दिल्ली :– पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: पीएम शहबाज शरीफ आज जाएंगे क्वेटा
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज क्वेटा जाएंगे। वह क्वेटा में आगे की कार्रवाई की जानकारी देंगे। क्वेटा में कई सैनिकों के ताबूत पहुंचे हैं।
BLA का दावा, 150 से ज्यादा पाक सैनिक अब भी कब्जे में
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक को लेकर बीएलए ने बड़ा दावा किया है। बलूच आर्मी ने कहा है कि पाकिस्तान के 100 सैनिक मारे गए जबकि 150 से ज्यादा सैनिक अभी भी कब्जे में है। वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन खत्म हो गया है। सभी बंधकों को रिहा कर लिया गया है। बलूच के सभी लड़ाके ढेर कर दिए गए।
CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन की बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा,’असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन की प्रदेश वासियों को बधाई। आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।’
पाकिस्तान में ट्रेन हमले में 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए: आर्मी जनरल
पाकिस्तान में मंगलवार को 440 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन को अलगाववादी बलूच लिबरेशन आर्मी समूह ने हाइजैक कर लिया था। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ़ ने दुनिया न्यूज टीवी को बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 आतंकवादियों को मार गिराया. वहीं, विद्रोहियों ने यात्रियों और चार अर्धसैनिक बलों के जवानों की हत्या कर दी।
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 2 घायल
देहरादून के राजपुर रोड पर बुधवार को आयुर्वेदिक कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीरिया में हिंसा में कम से कम 1383 नागरिक और 231 सुरक्षा बल मारे गए
युद्ध निगरानी संस्था ने बुधवार को बताया कि सीरिया के भूमध्यसागरीय तट पर हाल ही में हुई हिंसा की लहर में कम से कम 1,383 नागरिक मारे गए, जिनमें से अधिकांश अलावी थे। वहीं, कुल 231 सुरक्षा कर्मी की भी जान गई है।