नई दिल्ली:– इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा, लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा। सनातन धर्म में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण में शुभ काम करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान और इसके समापन होने के बाद कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। मान्यता है कि उपाय करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही जीवन से जुड़ी कई तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दिन किन उपायों को करना बेहद फलदायी साबित होता है?
चंद्र ग्रहण 2025 डेट और टाइम
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस होली पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत आज यानी 14 मार्च को सुबह 09 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।
चंद्र ग्रहण में करें ये उपाय
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, तो ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। साथ ही महादेव के नाम का ध्यान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और सभी सुख मिलते हैं।
चंद्र ग्रहण के समय चंद्र देव के मंत्रों का जप करना चाहिए। मान्यता है कि सच्चे मन से चंद्र देव के मंत्रों का जप करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और चंद्र देव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
- ऊँ इमं देवा असपत्नं ग्वं सुवध्यं ।
महते क्षत्राय महते ज्यैश्ठाय महते जानराज्यायेन्दस्येन्द्रियाय
इमममुध्य पुत्रममुध्यै पुत्रमस्यै विश वोsमी राज: सोमोस्माकं ब्राह्माणाना ग्वं राजा। - ऊँ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
ऊँ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:।
ऊँ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:।
चंद्र ग्रहण के बाद करें ये उपाय
चंद्र ग्रहण के समापन होने का बाद स्नान कर घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफाई करें। देवी-देवताओं की पूजा करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में चावल, दूध, सफेद वस्त्र का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय करने से चंद्र ग्रहण का अशुभ प्रभाव दूर होता है और सुख-शांति मिलती है। इसके अलावा दान करने से चंद्र दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।