नई दिल्ली: – कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला देश को वह दर्द दे गया जो कभी भर नहीं पाएगा। आतंकियों ने धरती का स्वर्ग कहे जाने कश्मीर में बेगुनाहों का जो खून बहाया है वह हर हिन्दुस्तानी के दिल में दर्द के साथ आक्रोश पैदा करता रहेगा। आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत की घटना ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को सबक सिखाने के कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं। इसमें सिंधु नदी का जल रोकना भी बड़ा कदम है, लेकिन भारत से निर्यात होने वाले बाकी उत्पादों का क्या? भारत सरकार क्या उसपर भी कोई फैसला लेगी?
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना रुख सख्त कर दिया है। सरकार ने भारत पाकिस्तान सिंधु जल संधि रद्द कर दी है। सिंधु नदी के जल पर पाकिस्तान जाने पर रोक से पाक को बड़ा संकट झेलना पड़ सकता है। पाकिस्तान की करीब 80 फीसदी खेती इसी नदी के जल पर निर्भर करती है। सवाल ये है भारत से कई अन्य उत्पादों का भी निर्यात पाकिस्तान में किया जाता है। ऐसे में उसे लेकर भारत का क्या रुख रहेगा लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं।
क्या पाक निर्यात हो रहे अन्य उत्पादों पर भी लगेगी रोक
भारत से काफी संख्या में खाद्य वस्तुएं एवं अन्य सामग्रियां भी पाकिस्तान निर्यात की जाती हैं। पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त तेवर को देखते हुए क्या इनके निर्यात पर भी रोक लगाई जाएगी। हालांकि अभी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। देश से पाकिस्तान एक्सपोर्ट किए जाने वाले मुख्य उत्पादों में मसाले, चाय, फल, सब्जियां, चावल, दालें, और अनाज शामिल हैं। इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल्स, प्लास्टिक, रबर और केमिकल उत्पाद भी पाकिस्तान भेजा जाता है।
इन पदार्थों का पाकिस्तान होता है निर्यात:
मसाले: मिर्च, हल्दी, जीरा आदि मसाले पाक में निर्यात होता है।
चाय: असम और दार्जिलिंग की चाय पाकिस्तान को भेजी जाती है।
फल और सब्जियां: प्याज, लहसुन, आलू, फल भी पाकिस्तान एक्सपोर्ट होते हैं।
चावल और दालें: चावल और दालें भी पाकिस्तान निर्यात होती हैं।
फार्मास्यूटिकल्स: भारत से कई जीवनदायनी दवाएं भी निर्यात होती हैं पाकिस्तान।
अन्य उत्पाद: प्लास्टिक, रबर और अन्य केमिकल प्रोडक्ट्स भी भेजे जाते हैं पाकिस्तान।
कपास और कपड़ा: पाकिस्तान को कपास और कपड़ा भी निर्यात होता है।