बांकाःबिहार के बांका जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बीते कुछ सालों प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। इसके बाद युवक अपनी चचेरी बहन को लेकर फरार हो गया और शादी रचा ली। इसके बाद लड़के के पिता ने थाने में इसक शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपनी ही चचेरी बहन से प्यार करता था। युवती भी इससे प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इस रिश्ते को लेकर लड़का और लड़की दोनों में से किसी का परिवार तैयार नहीं था। दोनों परिवार के सदस्यों ने कई बार युवक और युवती को समझाया भी, लेकिन वे दोनों शादी पर अड़े रहे। लड़की के पिता ने कहा कि दोनों चचेरे भाई-बहन है। इसलिए शादी नहीं हो सकती है।
दोनों को हमलोगों ने कई बार समझाया भी है।शादी के लिए घर वाले जब तैयार नहीं हुए तो युवक अपनी चचेरी बहन को लेकर फरार हो गया और शादी रचा ली। इसके बाद लड़के के पिता ने थाने में इसक शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान उसने जहर पी ली।