नई दिल्ली। सूर्य के राज जानने के लिए निकले इसरो के स्पेसक्राफ्ट आदित्य-एल1 ने पहली बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसने सौर किरणों का पहला हाई-एनर्जी एक्सरे निकाला है। इस कारनामे को अंजाम दिया है आदित्य एल1 पर अटैच्ड हेल1ओएस ने। इसरो ने मंगलवार को इस बारे में ताजा जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि आदित्य-एल1 पर लगे स्पेक्ट्रोमीटर ने 29 अक्टूबर से अपने पहले ऑब्जर्वेशन पीरियड के दौरान सोलर फ्लेयर के आवेगपूर्ण चरण को रिकॉर्ड किया है।
सोलर फ्लेयर, यहां के वातावरण का अचानक चमक उठना है। यह फ्लेयर्स रेडियो, ऑप्टिकल, यूवी, सॉफ्ट एक्स-रे, हार्ड एक्स-रे और गामा-रे में सभी वेवलेंथ्स की स्पेक्ट्रम बनाती हैं। 27 अक्टूबर, 2023 को शुरू किया गया एचईएल 1 ओएस एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर वर्तमान में थ्रेशोल्ड और कैलिबरेशन ऑपरेशन के सुधार के दौर से गुजर रहा है। इसके बाद से यह कठिन एक्स-रे गतिविधियों के लिए सूर्य की निगरानी कर रहा है। इसरो ने एक्स की टाइमलाइन पर लिखा कि इंस्ट्रूमेंट तेज समय और हाई-रिज़ॉल्यूशन स्पेक्ट्रा के साथ सूर्य की उच्च-ऊर्जा एक्स-रे गतिविधि की निगरानी करने के लिए तैयार है।