आगरा। यूपी के आगरा में शादी के बाद पति की हरकतों को देखकर एक युवती परेशान हो गई। युवती ने पति को लेकर कई ऐसे खुलासे कर दिए जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। युवती ने बताया कि उसका पति साथ में नहीं रहता है बल्कि अपनी मां के कमरे में सोता है। युवती ने बताया कि उसका पति उसके साथ सेक्स तक नहीं करता है। शादी के एक महीने तक जब वह पास नहीं आया तो उसे कुछ शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला वह नपुंसक है। ससुराल वालों को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में जिक्र तक नहीं किया। लड़के वालों ने उससे धोखा देकर शादी की है। युवती ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ छत्ता थने में केस दर्ज कराया है।