मालेरकोटला। मालेरकोटला में ‘आप’ पार्षद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मालेरकोटला के ‘आप’ पार्षद का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। ‘आप’ पार्षद अकबर भोली पर सुबह जिम में 2 बदमाशों ने गोलियां चला दी। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमालवर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे। उनके बड़े भाई की भी हत्या की गई थी। जिक्रयोग्य है सरेआम हत्या को अंजाम देना अपने आप में सवाल खड़े करता है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।