नई दिल्ली:– महिलाओं के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने के लिए मिलते हैं इसमें ही पीरियड्स की समस्या आम है। इस दौरान महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। पीरियड्स के बाद एक दौर ऐसा भी आता है जब उम्र बढ़ने के साथ पीरियड्स खत्म होने लगते है। यहां पर उम्र के दौर में होने वाले इस बदलाव को मेनोपॉज कहा जाता है इस दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है तो वहीं पर डाइट सतुंलित होना बेहद जरूरी है। महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान होने वाले दर्द और कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ फूड्स की जानकारी दे रहे हैं जो बेहद ही फायदेमंद होती है।
इन लक्षणों को नहीं करें नजरअंदाज
यहां पर मेनोपॉज के दौरान कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है इस दौरान लक्षण नजर आते है। मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेस, रात को पसीना, मिजाज में बदलाव, योनि का सूखापन, चिंता, वजन बढ़ना और नींद की बीमारी की समस्या नजर आती है इसके लिए आपको डाइट को संतुलित करने के साथ व्यायाम करना चाहिए।
मेनोपॉज के दौरान इन फूड्स का करें सेवन
यहां पर मेनोपॉज के दौरान आपको अपनी डाइट में इन हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए जो इस प्रकार है…
1- सोया प्रोडक्ट
यहां पर अगर आप मेनोपॉज की समस्या से जूझ रही हैं तो इस दौरान डाइट में आज से ही आपको टोफू, एडामेम और सोया मिल्क जैसे सोया प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरु कर देना चाहिए। दरअसल इन चीजों में आइसोफ्लेवोन्स से भरपूर होते हैं. ये मेनोपॉज के लक्षणों को कम करते हैं और हार्ट डिजीज, ऑस्टियोपोरोसिस और ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या और मांसपेशियों की मजबूती मिलती है।
2- ओमेगा-3 फैटी एसिड
अगर आप मेनोपॉज की समस्या से परेशान हैं तो यहां पर अपनी डाइट में ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर साल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश को शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों के सेवन से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती हैं यह आपके दिमाग को मजबूत बनाता है।
फल और सब्जियां
अगर आप मेनोपॉज की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इन सभी फलों में आपको विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलेगा। इन सभी तत्वों की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केले, पालक और ब्रोकोली को शामिल करें यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए मददगार है। इन चीजों के सेवन से त्वचा में उम्र बढ़ने के संकेतों को कम कर सकते हैं।
4-नट्स और बीज
मेनोपॉज की समस्या में खानपान के लिए आप नट्स और बीज को शामिल कर सकते है दरअसल इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती हैं और फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं जो मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा नट्स और बीजों में कई तरह के खास तत्व मैग्नीशियम और कैल्शियम संबंधी मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूती देते है।
5-साबुत अनाज
मेनोपॉज की समस्या में आप अपनी डाइट में साबुत अनाज का सेवन शुरु कर सकते है। इसके प्रमुख स्त्रोतों में ब्राउन राइस, क्विनोआ और जौ में हाई फाइबर होता है, जो हार्ट डिजीज, हार्मोन इनबैलेंस और कब्ज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें कई तरह के विटामिन आपके शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम करते है।