आज के समय में हर कोई इंटरनेट यूज करता है। इंटरनेट यूज करते समय कई बार बगैर विज्ञापन देखें इंटरनेट पर कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पास भी कई बार फोन में ऐड आता है और आप इस परेशानी का हल चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इन ऐड को ऑफ कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।
आपको अपने फोन से ऐड हटाने के लिए एडब्लॉक का ऑप्शन चुनना चाहिए। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉयड फोन में सेटिंग पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको प्राइवेट डीएनएस सर्च करना होगा। इसके अलावा आपको कनेक्ट एंड शेयरिंग पर जाकर भी सर्च करना होगा।फिर आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपके सामने कुछ ऑप्शन खुलकर आ जाएंगे। अब आपको ऑफ, ऑटोमेटिक और प्राइवेट डीएनएस में से सिर्फ प्राइवेट डीएनएस पर क्लिक करना होगा। इसमें सबसे नीचे वाले में आपको खुद के डीएनएस प्रोवाइडर का होस्ट नेम लिखने को कहा जाएगा।
इसके बाद आपको dns.adguard.com पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको इसे सेव कर लेना होगा। इस ट्रिक को फॉलो करके आपको ऐड बहुत अधिक नहीं शो होंगे। आपको बता दें कि यह फिचर सिर्फ आपको एंड्रॉयड फोन में मिल पाएगा। अगर आप आईओएस यूज करती हैं तो आपको अलग से ऐड ब्लॉक करने वाले ऐप को डाउनलोड करना होगा।
ऐसे करें चेक
आपके फोन में ऐड ब्लॉक की सेटिंग पूरी तरह से कंप्लीट हुई है या नहीं यह जानने के लिए आपको इसे चेक भी करना चाहिए। इसके लिए आपको गूगल क्रोम ब्राउजर में किसी भी वेबसाइट को खोलना होगा। इसके बाद आपको जिस भी जगह पर ऐड शो होते हैं वह जगह खाली ही दिखेगी लेकिन आपको यूट्यूब या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐड देखने को मिल सकते हैं।
इसके लिए आपको इस फीचर की सुविधा नहीं मिल पाएगी। इस तरह से आप अपने स्मार्टफोन में गूगल ब्राउजिंग के दौरान ऐड से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आपको इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप गूगल प्ले स्टोर से ऐसे ऐप को डाउनलोड कर सकती हैं जिसमें आपको ऐड ब्लॉक करने की सुविधा मिल जाए
इस प्रकार से आप ऐड को चुटकियों में गायब कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।