नई दिल्ली:– आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी आज अभनपुर, आरंग और नवापारा में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। इस आयोजन में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक गर्माने की संभावना है। इस शक्ति प्रदर्शन के तहत भाजपा सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल भव्य रोड शो करेंगे। इसके साथ ही अभनपुर विधायक, प्रदेश के कृषि मंत्री सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी का दावा है कि यह शक्ति प्रदर्शन आगामी चुनावों में भाजपा की मज़बूत स्थिति को दर्शाने का काम करेगा।
![](https://www.tv36hindustan.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-07-10-13-25-74_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)