दिल्ली:– राहुल गांधी आज कांग्रेस मुख्यालय में महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है। लोकतंत्र की मौत हो चुकी है। आज चार लोगों की डिक्टेटरशिप है। हम महंगाई ओर जो लोगों को बांटा जा रहा है उस पर बोलना चाहते हैं। हमें पार्लियामेंट हाउस में बोलने नहीं दिया जाता। जो विरोध करता है उसे अरेस्ट किया जाता है। ये हिंदुस्तान की हालत है।राहुल ने कहा कि हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी: देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है।
कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दिक्कत ये है कि मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।
देश में खतरनाक खेल हो रहा है, अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, GST के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।