कोरबा। बादल छंटते ही ऊपरी हवा के असर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह देवपहरी लेमरू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह खेत खलिहान में पाला पडऩे दिन में भी ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के करीब दर्ज किया। लेमरू क्षेत्र सरगुजा से जुड़ा हुआ है। यहां पुटका पहाड़ में न्यूनतम तापमान शहर के बाजार 2 से 3 डिग्री कम रहता है।
दिन में भी घना कोहरा छाने के बाद से ही ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को बदली छंटने के बाद तेज धूप निकली, उसके बाद भी शनिवार को दोपहर में ठंड रही। वनांचल क्षेत्रों में सुबह 8 बजे के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लेमरू क्षेत्र में हर साल पाला पड़ता है।
लोग उसे हाथों में उठाकर भी देखते रहे।कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा और कोरबा ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से लोग शाम 4 बजे से अलाव जला कर बैठ जाते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वनांचल क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री कम रहने से ठंड कम नहीं होगी।