नई दिल्ली:– जीरा और सौंफ, ये दोनों मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन गुनगुने पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा और सौंफ पाउडर लेने के फायदे- जीरा और सौंफ, दोनों का उपयोग भारतीय घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। ये दोनों मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जीरा और सौंफ को पेट की समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा और सौंफ का उपयोग करते हैं। आप चाहें तो जीरा और सौंफ के पाउडर का सेवन सीधे तौर पर भी कर सकते हैं। जीरा और सौंफ का पाउडर सेहत के लिए लाभकारी होता है। इन दोनों को आप रात के समय गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। रात को गुनगुने पानी के साथ जीरा और सौंफ का पाउडर लेने से कई लाभ मिलते हैं।
स्किन के लिए लाभकारी-
जीरा और सौंफ का पाउडर स्किन के लिए अच्छा होता है। जीरा और सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के लिए जरूरी होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। रोज रात को जीरा और सौंफ लेने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। जीरा और सौंफ को गुनगुने पानी के साथ लेने से त्वचा का निखार बढ़ता है।
गैस और कब्ज से छुटकारा-
अगर आप गैस और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जीरा और सौंफ का पाउडर लेना फायदेमंद हो सकता है। जीरा और सौंफ का मिश्रण पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस मिश्रण को लेने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है। इससे गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। रात को जीरा और सौंफ के पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से सुबह के समय पेट आसानी से साफ हो जाता है।
वेट लॉस में फायदेमंद-
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज रात को सोते समय जीरा और सौंफ के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। जीरा और सौंफ का पाउडर कैलोरीज और फैट को बर्न करने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन भी दुरुस्त होता है। जीरा और सौंफ का पाउडर लेने से मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। अगर आपका वजन कम है, तो जीरा और सौंफ के पाउडर का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
आंखों के लिए लाभकारी-
रोज रात को सोते समय जीरा और सौंफ का पाउडर खाने से आंखों की सेहत भी अच्छी होती है। जीरा और सौंफ का पाउडर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इनमें मौजूद गुण आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचाते हैं। जीरा और सौंफ का पाउडर खाने से सिरदर्द की समस्या भी ठीक होती है।
जीरा और सौंफ का सेवन कैसे करें?-
आप रात को जीरा और सौंफ के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें आधा-आधा चम्मच जीरा और सौंफ का पाउडर मिक्स करें। अब आप इसे रात को सोते समय ले सकते हैं। रोज रात को इस पाउडर को आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। जीरा और सौंफ का पाउडर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जीरा और सौंफ का मिश्रण कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।