
रमाकांत सोनी की रिपोर्ट रीवा
रीवा, 2 फरवरी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने रीवा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बायपास बनने से नगरों के भीतर छूटी 8 सड़कों को वन टाइम इन्वेस्टमेंट के तहत निर्माण की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के अथक प्रयासों से लंबे समय से जर्जर पड़े इन मार्गों के निर्माण का रास्ता खुला है। मध्यप्रदेश शासन ने इसका प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा था।
प्रस्ताव के आधार पर मार्ग स्वीकृति पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से रीवा जिले के कई नगरों में विकास को नई रफ्तार एवं यातायात की सुविधा मिलेगी।
इन मार्गो को मिली मंजूरी
मऊगंज नगर का हिस्सा, 18.11 करोड़ प्रस्तावित लागत-हनुमना नगर का हिस्सा, 12.42 करोड़ प्रस्तावित लागत-रघुनाथ गंज नगर का हिस्सा, 8.39 करोड़ प्रस्तावित लागत- रायपुर कर्चुलियान नगर का हिस्सा, 9.7 करोड़ प्रस्तावित लागत- मनगंवा नगर का हिस्सा, 10.68 करोड़ प्रस्तावित लागत- देवतालाब नगर का हिस्सा, 7. 17 करोड़ प्रस्तावित लागत- गुढ़ नगर का हिस्सा, 8.86 करोड़ प्रस्तावित लागत।