हरियाणा:– बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में अब पहली क्लास में दाखिला 6 साल के बच्चे को ही मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार ने पिछले साल साढ़े 5 साल उम्र तय की थी। मिली जानकारी के अनुसार, नए फैसले के पीछे की वजह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बताई गई है। इसे नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 5 साल की उम्र में बच्चे को पहली क्लास में एडमिशन दे दिया जाता था। मगर, 2024-25 के सत्र में सरकार ने दाखिले की उम्र साढ़े 5 साल कर दी थी। जिसे अब 6 महीने और बढ़ा दिया गया है। इस बारे में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और प्रिंसिपल एवं स्कूल प्रभारी को निर्देश भेज दिए गए हैं।
मिलेगी।
कम उम्र में भी एडमिशन
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो बच्चे 1 अप्रैल 2025 को पहली क्लास में जाने वाले हैं, उनका एडमिशन न रोका जाए। जानकारी के मुताबिक, उन्हें आयु सीमा यानी 6 साल उम्र पूरी न होने पर भी पहली क्लास में पढ़ने दिया जाए। उन्हें पूरे एक साल के लिए पीछे न किया जाए।