बिलासपुर : यूएई दुबई में खेले गए बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड चैंपियनशिप 2023 रेलवे के ईशान और गोवा की तनिशा क्रासटो की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने सुदीरमन कप 2023 में सीधा प्रवेश किया है जो इस साल के अंत में चीन में आयोजित किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के खिलाड़ी ईशान भटनागर
भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले ईशान भटनागर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के खिलाड़ी हैं। ईशान टिकट कलेक्टर सह कामर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, ने मिक्स्ड डबल मैच में गोवा की तनिशा क्रासटो की जोड़ी के साथ खेलते हुए संयुक्त अरब अमीरात के भरथ तथा नायोनिका की जोड़ी पर विजय हासिल किया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परिवार के सभी सदस्य ईशान की इस उपलब्धि पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने उनक प्रतिभा को सराहा है।