रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 5G सेवा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिलायंस जिओ की 5G सेवा की शुरुआत की। यह सेवा पहले चरण में राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई में शुरु की गई है। जिओ के छत्तीसगढ़ प्रमुख ने बताया कि अभी यह सेवा रायपुर, दुर्ग-भिलाई में शुरु की जा रही है। इस साल दिसंबर 2023 तक यह सेवा प्रदेश के हर तहसील और गांव में शुरु कर दी जाएगी।
आपको बता दें अक्टूबर 2022 में 5G सेवा की शुरुआत की गई थी। प्रदेश में इस वक्त 2.50 करोड़ मोबाइल यूजर हैं। इसमें सबसे ज्यादा यूजर्स रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में हैं। अभी तक प्रदेश में मोबाइल यूजर्स को 4G सेवा मिल रही है। इसमें अधिकतम स्पीड 100 एमबीपीएस मिल रही थी। अब 5G सेवा शुरु होने से यह स्पीड बढ़कर 10 जीबीपीएस हो जाएगी।