नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के आरोपों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। भाजपा नेता नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।
लोकसभा में पीएम मोदी बोल रहे हैं-
राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्ररधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि हमने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाया। जिससे बहन-बेटियों की समस्याएं दूर हुई।
फूस की और प्लास्टिक की कच्ची छत के नीचे जीवन गुजारना कितना मुश्किल होता है। कुछ ऐसे पल भी होते हैं, जब सपने रौंद दिए जाते हैं और ये हर कोई नहीं समझ सकता है।
पीएम मोदी ने कहा कि अबतक 4 करोड़ लोगों को पक्का घर मिल चुका है।
हमने गरीबों के घरों तक नल से जल पहुंचाया। 12 करोड़ से अधिक परिवारों के घर में नल से जल पहुंचा।
राहुल गांधी पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ लोगों का झोपड़ियों में जाकर फोटो सेशन कराने का शौक है।
WHO की रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नल से जल मिलने से एक परिवार का 40 हजार रुपए की बचत हो रही है।
LED बल्ब के कारण देशवासियों की 20 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। हमारी सरकार आने से पहले एलईडी बल्ब की कीमत 300-400 रुपए होती थी।
2013 में सिर्फ 2 लाख रुपए पर इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता था। अब 12.75 लाख लाख रुपए तक कोई इनकम टैक्स नहीं पड़ेगा।
आज देश के युवा परचम लहरा रहे हैं। हमने ज्यादा से ज्यादा युवाओं पर फोकस किया है और कई क्षेत्रों को खोल दिया है।
गेमिंग के क्षेत्र में देश का युवा काम कर रहा है। आने वाले समय में गेमिंग क्रिएशन में हब बनेगा भारत।
ये दल युवाओं के भविष्य पर आपदा बनकर गिरे हुए हैं। कुछ दल युवाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। हरियाणा में पर्ची पर नौकरी मिलती थी। हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में प्रचंड जीत हासिल की।
हम वो लोग हैं, जो संविधान को जीते हैं। हमने लोकतंत्र का पालन किया। बहुमत के बावजूत हमने विपक्ष के नेता को मीटिंग में बुलाया।
जब सत्ता को विरासत बना दिया जाए, तब लोकतंत्र खत्म हो जाता है। हम संविधान की भावना को लेकर चलते हैं। हम जहर की राजनीति नहीं करते हैं।
कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोल रहे हैं।
हमने आर्टिकल 370 की दीवार को गिरा दी। जम्मु कश्मीर को सभी अधिकार मिल रहे हैं। पहले जम्मु-कश्मीर को संविधान से वंचित रखा गया।
हमने मुस्लिम बेटियों को समानता का अधिकार दिया।
पूर्वोतर के लिए एनडीए ने एक अलग मंत्रालय बनाया। मछुआरों के लिए हमने अलग मंत्रालय बनाया।
भारत के कॉपरेटिव सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए हमने अलग कॉपरेटिव मंत्रालय बनाया। जिससे करोड़ों लोगों को जोड़ा जा सकता है। हमने अलग स्किल मंत्रालय बनाया।
पिछले 30 साल से ओबीसी के सांसद ओबीसी कमिशन की मांग कर रहे थे, लेकिन उन लोगों को उस समय ओबीसी समाज की याद नहीं आई। आज हम हैं तो हमने पिछड़े समाज आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।
2014 से पहले हमारे देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, आज 780 मेडिकल कॉलेज हैं। मेडिकल कॉलेज बनी हैं तो सीटें भी बढ़ी हैं।
2014 के बाद देश में SC छात्रों के लिए MBBS की सीटें 17 हजार सीटें। ST छात्रों के लिए 9 हजार सीटें। पहले OBC छात्रों के लिए 14 हजार MBBS सीटें थीं, आज 32 हजार सीटें।
आज कैंसर डे है, इसकी चर्चा हो रही है। आज कुछ लोग इसमें अड़ंगे डाल रहे हैं। कुछ दलों ने आयुष्मान योगजना को लागू नहीं की। इस बजट में 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनाने की घोषणा की गई है।
कुछ लोग जबतक फॉरेन पॉलिसी पर नहीं बोलते हैं, उन्हें लगता है कि वो मेच्योर नहीं हैं। पीएम मोदी ने यह कटाक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किया। उन्होंने विदेश नीति को समझने के लिए एक किताब पढ़ने की सलाह दी।
पीएम मोदी ने सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिए बयान का विरोध किया। उन्होंने इसे राष्ट्रपति का अपमान करने वाला बयान बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी बनी हैं। मेरा लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का है। आज नमों ड्रोन दीदी खेतों में काम करके लाखों रुपए कमा रही हैं।
2014 से पहले यूरीया मांगने पर लाठी पड़ती थी। वो जमाना था जब किसानों के नाम पर निकलती थी लेकिन खेतों तक नहीं पहुंचती थी। आज किसान को प्रयाप्त खाद मिल रही है। किसान को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो इसपर हम काम कर रहे हैं। किसानों को सस्ता खाद मिले, इसके लिए 12 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। किसान सम्मान निधी के जरिए 3.5 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंचाया है।
हमने रिकॉर्ड MSP भी बढ़ाया। किसान को सस्ता लोन मिले उसमें भी तीन गुना वृद्धि की गई है। सिंचाई के लिए भी हमने प्रयाप्त कार्य किए हैं। दशकों से लटके सिंचाई परियोजना को हमने पूरा किया।
भारत की चाय, कॉफी दुनिया में महक फैला रही है। भारत की हल्दी की डिमांडे दुनिया में बढ़ी है।
बिहार का मखाना विदेशों में पहुंचने वाला है।
हमने 12 इलेक्ट्रिक बसों को दौड़ाना शुरू किया है। अभी 1,000 किलोमीटर मेट्रो परियोजना पर काम कर रहे हैं। जहां कनेक्टिविटी बढ़ती है, वहां संभावनाएं बढ़ती है।
MSME सेक्टर में बड़े स्तर पर रोजगार की संभावना है। हम मिशन मोड में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। हमारी नीति MSME को विस्तार देने पर है। 2014 से पहले खिलौने जैसे चीजें हम आयात करते थे, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि देश के खिलौने दुनियाभर में निर्यात हो रहे हैं।
हम 2047 में विकसित भारत बनकर रहेंगे।
देश से बड़ा कुछ भी नहीं। हम सब मिलकर देश को विकसित बनाने के लिए काम करें।