प्रयागराज:- अतीक अहमद को एक बार फिर साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा सकता है। प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल पहुंच गई है। पुलिस अतीक से पूछताछ करेगी। उमेश पाल हत्याकांड के गवाहों ने अतीक अहमद का नाम लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अतीक की गिरफ्तारी होगी। एक बार फिर यूपी आने की खबर से अतीक की परेशानी फिर से बढ़ने वाली है।
अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इसके बाद फिर से उसे साबरमती जेल पहुंचा दिया गया। यहां अतीक अहमद कैदी नंबर 17052 के रूप में रह रहा है। साथ ही अतीक को रोज जेल में काम भी करना होगा। उसे झाड़ू लगाने का काम मिला है। साथ ही भैंस नहलाने का भी काम अतीक को दिया गया है। इसके साथ ही साबरमती जेल में अतीक अहमद का अकाउंट भी खोल दिया है। रोजाना अतीक के जेल में काम करने के बदले उसके पैसे उसके खाते में जमा कर दिए जाएंगे। अतीक अहमद को रोजाना काम के बदले 25 रुपये दिए जाएंगे।