मध्यप्रदेश:- विधानसभा में आज मोहन सरकार की ओर से वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया।
जिसमें धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि के लिए बड़ा ऐलान बजट में किया गया है।तो वहीँ पशु आहार के लिए लिए प्रतिदिन के हिसाब से मिलने वाली 20 रुपए की राशि को दोगुना करके 40 रुपए कर दिया गया है। किसानों को सौर ऊर्जा पंप के लिए 447 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।
बजट में किसानों के लिए क्या है खास
किसानों को सौर ऊर्जा पंप के लिए 447 करोड़ का प्रावधान!
धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि के लिए बड़ा ऐलान बजट में किया गया है।
धान उपार्जन अंतर्गत किसानों को 4 हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जा रहा है।
इसके लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार 000 करोड़ रुपए का प्रावधान।
कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में राहत जारी रहेगी, जिसके लिए 19 हजार 000 करोड़ रुपए निर्धारित।
गौशालाओं में पशु आहार के लिए प्रतिदिन रूपए 20 को दोगुना कर रूपए 40 किया जा रहा है।
505 करोड़ का प्रस्ताव प्रस्तावित।
बजट में कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के लिए 58 हजार 257 करोड़ का प्रावधान।
प्रदेश में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को साल 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।
बजट में कृषि एवं संबंध क्षेत्रों के लिए 58 हजार 257 करोड़ का प्रावधान।
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स के तहत 183 करोड़ रुपए का प्रावधान।
प्रदेश में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को वर्ष 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा।