
सरगुजा मैनपाट : इन्द्रा गांधी कृषि विज्ञान रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीष चंदेल के निर्देषानुसार महत्वकांक्षी कार्यक्रम अक्ती तिहार का आयोजन वृहद रूप से किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, विषिष्ठ अतिथि जनपद अध्यक्ष शान्ति देवी, जनपद उपाध्यक्ष शैलेष सिंहदेव जिला पंचायत सदस्य बालमदीना एवं जनपद सदस्य नरेष मरकाम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा माटी पूजन एवं कृषि औजारो का विधि पूर्वक पूजन किया गया। तत्पष्चात संस्था प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा द्वारा अक्ती तिहार का उदेष्य एवं कृषि विज्ञान केन्द्र,मैनपाट की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। तत्पष्चात जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी गोठानों में एवं गॉवों में फसल लगाने से पूर्व बीजो की व्यवस्था एवं उसके अकुरंण के साथ बेहतर बुआई केे बारे में बताया गया।
जनपद उपाध्यक्ष शैलेष सिंहदेव द्वारा ज्यादा से ज्यादा खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मधु सिंह के द्वारा अक्षय तृतिया को शुभ बताते हुए खेती की शुरूआत करने हेतु बीज, खाद से संबधीत चीजो का व्यवस्था करना एवं गौठानों में अच्छे चारा बीज, सब्जी बीज एवं तकनीकी के बारे में जानकारी देने को कहा गया साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, तत्पष्चात गौठानों मेें उपलब्ध वर्मीकम्पोस्ट के एनरिचमेन्ट तकनीक पर. प्रदीप कुमार लकड़ा द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए.
सूर्य प्रकाष गुप्ता द्वारा प्रायोगिक रूप से इस तकनीक की जानकारी दिया गया। डॉ सूरज चंद्र पंकज द्वारा चारा के उत्पादन एवं लाभ के बारे में बताया गया। तत्पष्चात. संतोष कुमार साहु द्वारा फसलों के मुख्य बीमारियों की पहचान एवं प्रंबधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान गौठानों से आए हुए सदस्यों को उन्नत किस्म के रागी, रामतिल, सुगधीत धान, कोदो, पौधा संरक्षण हेतु स्प्रेयर पंप एवं फलदार पौधे प्रदाय किए गए। जिलों में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वालो कृषकों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। धरती को रसायन मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
अथितियों का आभार प्रदर्षन प्रदीप कुमार लकड़ा द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलों के प्रगतिषिल कृषक, कृषि अधिकारी, कर्मचारी सहित 280 कृषक उपस्थित थे।सीतापुर सरगुजा से रवि गोस्वामी की ख़ास खबर,,