मुंबई । मुंबई टाटा मुंबई मैराथन मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू हुई। कोरोना महामारी के कारण 2021 और 2022 में मुंबई मैराथन का आयोजन नहीं हो सका था। इसी कारण इस बार मैराथन को लेकर लोगों में अधिक उत्साह है। 55,000 से ज्यादा लोगों ने इस बार मुंबई मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।