रायपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर मेफेयर से भिलाई के लिए रवाना हुईं है, प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद है। सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई मंत्री और कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर दोनों नेत्रियों का स्वागत किया। वहीं, अब प्रियंका गांधी महिला समृद्धि सम्मेलन में पहुंच चुकी हैं। मंच में CM भूपेश बघेल और सभी मंत्री मौजूद है। वहीं, डिप्टी CM TS सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत और PCC चीफ दीपक बैज समेत वरिष्ठ कांग्रेसी भी मौजूद हैं। सम्मेलन के दौरान प्रियंका गांधी ने बच्चियों के साथ की सुवा नृत्य किया। महिलाओं के साथ सेल्फी ली और सम्मलेन में भौंरा भी चलाया।