नई दिल्ली:– फरवरी का महीना लव बर्ड्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने के दूसरे सप्ताह में वैलेंटाइन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है। वहीं, इसकी समाप्ति वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को होती है। वैलेंटाइन डे के मौके पर लव बर्ड्स फिल्मी अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस समय कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं।
इससे पहले कपल्स रोज, चॉकलेट, टेडी आदि चीजें देकर अपने प्यार का सांकेतिक इजहार करते हैं। गिफ्ट लेने और देने का क्रम सात दिनों तक चलता है। वैलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स जनवरी महीने से तैयारी करते हैं। इसके लिए परफेक्ट टाइम और डेस्टिनेशन का चयन करते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो 5 राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन बेहद स्पेशल रहने वाला है। इन राशि के जातकों को न केवल सच्चा प्यार मिलेगा, बल्कि लव लाइफ में रोमांस का फूल भी खिलेगा। साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं।
मेष राशि के जातक प्यार के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को वैलेंटाइन पर सच्चा प्यार मिल सकता है। अगर आप मन ही मन किसी को चाहते हैं, तो आपके लिए समय बेहद अनुकूल है। आप अपने प्यार का इजहार पार्टनर से कर सकते हैं। पार्टनर की सहमति मिलेगी। इससे दिन खुशनुमा बन जाएगा। आप खूबसूरत गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।
मिथुन राशि के जातक प्यार के मामले में लकी होते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में सच्चा प्यार मिलता है। कई बार मिथुन राशि के जातक अपने प्यार को पाने में सफल होते हैं। इस वैलेंटाइन आपकी विश पूरी होगी। आपका पार्टनर अपने प्यार का इजहार आपसे करने वाला है। अगर आप अपने प्यार की पहल करना चाहते हैं, तो आप भी वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के करीब आएंगे। दोनों खूबसूरत समय बिताएंगे।
सिंह राशि के जातक प्यार के मामले में बेहद लकी होते हैं। इस राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलता है। अगर किसी से प्यार हो जाए, तो अपने प्यार को पाने में सिंह राशि के जातक सफल होते हैं। इस वैलेंटाइन सिंह राशि के जातकों के प्यार में रोमांस का तड़का लगेगा। कई जातकों को खोया हुआ प्यार मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट के लिए किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए भी वैलेंटाइन स्पेशल रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में पड़े कपल्स की दूरियां खत्म होंगी। रिश्ते मधुर होंगे। रोमांटिक डेट पर खूबसूरत पल बिताएंगे। प्यार के इंतजार में पड़े लव बर्ड को सच्चा प्यार मिल सकता है। आपका पार्टनर अपनी फीलिंग शेयर कर सकता है। प्यार के लिए समय बेहद उत्तम है।
कुंभ राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिलता है। इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। आप अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करने में सफल रहेंगे। आपका पार्टनर आपके पहल के इंतजार में है। सच्चे प्यार की तलाश में लगे जातकों को जीवनसाथी मिल सकता है। कई जातक प्यार को नया आयाम दे सकते हैं। अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत तोहफा या गिफ्ट दें।