केशकाल: केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ेराजपुर के बांसकोट में शादी के दौरान बेहद की अजीब मामला सामने आया है। यहाँ शादी के दौरान दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। पूरा मामला बड़ेराजपुर ब्लाक के बांसकोट ग्राम का है। चलती शादी के बीच दुल्हन ने बच्चे को जन्म देने से दोनों परिवार में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार बांसकोट ग्राम निवासी चंदन नेताम का उड़ीसा निवासी शिवबत्ती के साथ शादी की रस्म चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन को हरिद्रा लेपन की तैयारी चल रहा था तभी दुल्हन के पेट में दर्द होने के बाद शादी का कार्यक्रम रोककर उसे प्राथमिक अस्पताल केंद्र में ले जाया गया जहां बेटे को जन्म दिया। बता दे की दुल्हन शिवबत्ती की मां सरिता मंडावी ने बताया कि आदिवासियों में चल रही पैठू प्रथा के चलते उनकी लड़की शिवबत्ती मंडावी की किंड़गीडिही जिला नवरंगपुर ओडिशा में अगस्त 2021 में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन अपने पसंद से चंदन नेताम बांसकोट निवासी के घर पैठू गई हुई थी। जहां पर लगभग 6 माह बीतने के बाद वर एवं वधू पक्ष के लोगों ने आपस में बैठकर तय किया कि अब लड़के लड़की की शादी कर देनी चाहिए।
इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी तय कर दी। 30 जनवरी को ही हरिद्रा लेपन का कार्यक्रम होना था तथा 31 जनवरी को शादी थी। इसी बीच हरिद्रा लेपन के समय लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ। उसे वहां से लगभग 200 मीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसकोट में जांच के लिए परिवार के लोग ले गए। रविवार की सुबह 9:36 बजे लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया।