नई दिल्ली: – दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और शाम 6 बजे के बाद मतदान प्रक्रिया बंद हो गई। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हुए। अब सबकी निगाहें 8 फरवरी 2024 को घोषित होने वाले नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं
एग्जिट पोल के वोट प्रतिशत पर यकीन करें तो आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगता दिख रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है। कुल 11 एग्जिट पोल आए हैं, जिनमें से 9 में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि 2 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।
क्या कहता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, ज्यादातर एग्जिट पोल में 40+ सीटों का अनुमान लगाया गया है। आप 21-31 सीटों पर सिमट सकती है, हालांकि कुछ एग्जिट पोल उसे 25+ सीटें भी दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए स्थिति काफी खराब है, ज्यादातर पोल में 0-2 सीटों का अनुमान लगाया गया है। आपको बता दें कि असल नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में बीजेपी सरकार बना सकती है।
पोल ऑफ पोल्स में किसे बहुमत
बीजेपी – 41 सीटें
आप – 28 सीटें
कांग्रेस – 1 सीट
एग्जिट पोल के अनुसार वोट %
‘आप’ को 13% वोटों का नुकसान हो सकता है।
बीजेपी को 5% वोटों का फायदा मिलता दिख रहा है।
कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी 5% की बढ़त
एक नजर में देखिए सभी एग्जिट पोल्स
एजेंसी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस (Congress)
मैटराइज 35-40 32-37 0-1
चाणक्य स्ट्रेटजीज 39-44 25-28 0-1
पोल डायरी 42-50 18-25 0-1
पी मार्क 39-49 21-31 01
वी प्रिसाइड 18-23 46-52 01
जेवीसी 39-45 22-31 0-2
डीवी रिसर्च 36-44 26-34 2-3
माइंड ब्रिंक 21-25 44-49 0-1
SAS 38-41 27-30 0-2
2020 के एग्जिट पोल का अनुमान?
2020 में दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने आप को बहुमत मिलता दिखाया था। एक्सिस माई इंडिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 59-68 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जन की बात और न्यूज एक्स नेता ने आप को 55 सीटें दी थीं। वहीं टाइम्स नाउ ने केजरीवाल की पार्टी को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
2020 के नतीजों का हाल
हालांकि, जब चुनाव नतीजे आए तो आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। लेकिन पार्टी के वोट शेयर में 0.73% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीजेपी के वोट प्रतिशत में 6.21% का उछाल आया। हालांकि, इसके बावजूद बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 4.26% रहा। पार्टी ने 2013 और 2015 के बाद एक बार फिर वोट प्रतिशत में गिरावट दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली।