नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश में दो राज्यों के प्रभारी बदले है। नए साल 2023 की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस में बदलाव शुरू हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कई बदलाव किए। कांग्रेस ने मणिकराव ठाकरे को मणिकम टैगोर के स्थान पर तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया, टैगोर को मिला गोवा का प्रभार दिया गया है।
तेलंगाना में इसी साल चुनाव है। बीआरएस, कांग्रेस और भाजपा में टक्कर देखने को मिल सकती है। गोवा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव बाद कई कांग्रेस के विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में पेंच कसना शुरू कर दिया है।
टैगोर को गोवा का प्रभार सौंपा गया है जहां वह दिनेश गुंडुराव का स्थान लेंगे। गुंडुराव तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारी बने रहेंगे। ठाकरे महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना का प्रभारी ऐसे समय बदला है जब हाल में प्रदेश इकाई की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई थी।
तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 13 सदस्यों ने कुछ वरिष्ठ नेताओं की इन टिप्पणियों के विरोध में रविवार को इस्तीफा दे दिया था कि अन्य दलों से कांग्रेस में आए लोगों को प्रमुखता मिली है। हाल में मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद, पार्टी की प्रदेश इकाई में आंतरिक कलह सामने आई।