नई दिल्ली:– हर साल रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है, जो फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर पड़ती है। यह हिंदुओं के सबसे प्रमुख माने गए त्योहारों में से एक भी है। 14 मार्च 2025 को इस साल होली का पर्व मनाया जा रहा है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जो 13 मार्च को मनाई जाएगी।
सबसे पहले करें ये काम
अगर आप होली के दिन तुलसी जी को गुलाल अर्पित करते हैं, तो इससे आपको वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है। इसी के साथ होली पर सबसे पहले अपने इष्ट देव को रंग अर्पित करें और इसके बाद दूसरों के साथ होली खेलें। ऐसा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि होती है।
होली के दिन पति-पत्नी को मिलकर गाय के चरणों पर गुलाल अर्पित करना चाहिए और उसे गुड़ व रोटी खिलानी चाहिए। इससे गौ माता की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है और प्रेम संबंध में और अधिक मजबूती आती है।
दूर होगी आर्थिक समस्याएं
अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए होली के दिन गुलाल से ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा-सा गुलाल डालें और इसके साथ दो मुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के योग भी बनने लगते हैं।
घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
होली की सुबह एक पात्र में हल्दी या फिर पीले रंग का गुलाल घोलकर मुख्य द्वार के दोनों कोने में छिड़काव करें। ऐसा करने से आपके लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी वास बना रहता है।