जितेंद्र साहू
मुंगेली, 13 जनवरी। जिला मुंगेली के धान खरीदी केंद्र ग्राम जरौंधा और उप केंद्र अराइबन्द के संचालक/प्रबंधन की आज इतनी बड़ी लापरवाही देखने को मिली कि , अपने अन्तर्गत आने वाले दोनों केंद्र को अनजान लोगों के सहारे छोड़ कर ,अपने किसी निजी कार्य से बाहर घूमने निकल गए। हमारे tv36 हिंदुस्तान के रिपोर्टर जब आकस्मिक निरीक्षण में गए तो पता चला कि , मंडी सोमवार से बंद है, इसीलिए संचालक महोदय कहि घूमने गए हैं, यह बात ग्राम जरौंधा से मुख्य केंद्र के ऑपरेटर और ग्राम अराइबन्द के हमाल प्रदीप लोहार के भरोसे छोड़ कर चले जाते है, जिनसे बात करने पर पता चला कि संचालक का ऐसा तो रोज का काम है।जब हमारी Tv 36 हिंदुस्तान के टीम ने संचालक कमल पाली को मोबाइल से बहुत बार सम्पर्क करने के बावजूद फ़ोन नही उठाया ,इससे यह निश्चित हो जाता हैं, कि इन्हें किसी शासन- प्रशासन का कोई डर और भय नहीं है, और यह अपने मन का मालिक है, इधर इनके केंद्र में धान के सुरक्षा के लिए तिरपाल तक कि कोई व्यवस्था नही हो पा रही है, अवगत हो कि कल से मौसम खराब होने के कारण, बरसात भी हुई थी। जिसमे धान की व्यवस्था देखकर ऐसा नही लगता कि यहां कोई जिम्मेदारी से देखरेख किया जा रहा है। धान की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी, मगर इन महाशय को कौन बोले ,जो किसी अधिकारी और प्रसाशन की नही सुनता। इनके लिए कोई भी मायने ही नहीं रखता।
हम उच्च अधिकारी जिला मुंगेली से देखना चाहते हैं, की आप इस पर क्या कार्यवाही करती हैं। क्योंकि इसी कारण से किसान को, जो हमारे जीवन दाता है, उसे हमेशा परेशानी होती हैं।