नई दिल्ली:– राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं, दिल्लीवासियों ने वोट डालना शुरू कर दिया है। उधर, दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
दक्षिण दिल्ली में मोती बाग स्थित आनंद निकेतन मतदान केंद्र पर वोट डालकर बाहर आते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही अपने परिवार व रिश्तेदारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करना चाहिए।