रायपुरः कहने को तो महीना सावन का चल रहा है। इस महीने जमकर बरसात होती है और धरती की प्यास बुझ जाती है। लेकिन सावन के महीने में भी छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित एक शहर को प्यासा रहना पड़ेगा। जी हां राजधानी रायपुर में आज से तीन दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। वहीं, अंबिकापुर भी आज पानी आपूर्ति बाधित रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर 43 वार्डों में आज शाम से वॉटर सप्लाई नहीं होगी। बताया जा रहा है कि आज से तीन अगस्त तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। रायपुर के 26 टंकियों में पानी सप्लाई नहीं होगी।
वहीं, अंबिकापुरः जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। बताया जा रहा है कि शहरवासियों को आज शाम और कल प्यासा रहना होगा। अंबिकापुर शहर की 7 टंकियों में नहीं पानी पहुंचेगा। शहर के मणिपुर, नमनाकला, मायापुर केदारपुर, घुटरापारा क्षेत्र को पानी नहीं मिलेगा। तकिया फिल्टर प्लांट का मरम्मत किया जा रहा है, जिसके चलते पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।