नई दिल्ली : चांद की सतह पर लैंडिंग के बाद ही चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का काम शुरू हो गया था। इसी कड़ी में बड़ा अपडेट सामने आया है। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे एक पेलोड ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन की मौजूदगी की पुष्टि की है।
खुद इसरो ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इतना ही नहीं इसके अलावा सल्फर की भी मौजूदगी की पुष्टि की गई है। हालांकि यह जरूर कहा गया है कि अभी हाइड्रोजन की खोज जारी है।